Monday, October 19th, 2026

एयरटेल का Safe Payभारत में लॉन्च हुआ

नई दिल्ली
एयरटेल यूजर्स के लिए खुशखबरी है। भारत में डिजिटल पेमेंट, डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए एयरटेल ने भी Airtel Safe Pay नाम से सर्विस की शुरुआत कर दी है। यह सेवा पॉप्युलर टेलिकॉम नेटवर्क एयरटेल के ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम Airtel Payments Bank के अंतर्गत शुरू की गई है और एयरटेल का दावा है कि इससे यूजर नेट बैंकिंग और Unified Payments Interface (UPI) ट्रांजैक्शन बिना किसी फ्रॉड या चोरी के कर सकेंगे।

एयरटेल ने साफ तौर पर कहा है कि एयरटेल सेफ पे में सिक्यॉरिटी का विशेष ध्यान रखा गया है और यूजर्स आसानी से बिना किसी डर के डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। एयरटेल का कहना है एयरटेल सेफ पे इंडस्ट्री के मौजूदा टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सिस्टम से बेहतर है।

 

#एयरटेल

Source : Agency

पाठको की राय